महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले की शादी पर नया विवाद, ताऊ ने लगाए गंभीर आरोप
महाकुंभ से चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले की शादी को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है। मोनालिसा ने हाल ही में केरल में मुस्लिम एक्टर फरमान खान से शादी की है, जिसके बाद सोशल मीडिया और कुछ संगठनों में “लव जिहाद” को लेकर बहस तेज हो गई है। अब इस मामले में मोनालिसा के ताऊ विजय भोसले का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनकी भतीजी का ब्रेनवॉश कर उसे इस रिश्ते के लिए तैयार किया गया।
विजय भोसले ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके परिवार और समाज में इंटरफेथ शादी को स्वीकार नहीं किया जाता। उनका आरोप है कि केरल के लोगों ने मोनालिसा को एक्टिंग सिखाने और सोशल मीडिया पर आगे बढ़ाने का लालच देकर अपने पास बुलाया। उन्होंने कहा कि मोनालिसा को बताया गया कि उसके शहर में एक्टिंग सीखने का कोई मौका नहीं है, इसलिए उसे केरल आना चाहिए जहां उसे ट्रेनिंग और काम दोनों मिलेगा।
परिवार का कहना है कि मोनालिसा बहुत भोली है और इसी का फायदा उठाया गया। विजय भोसले के मुताबिक, जब वह केरल पहुंची तो कुछ दिनों तक उसे अलग-अलग जगहों पर घुमाया गया और अच्छे माहौल में रखकर उसका विश्वास जीता गया। बाद में परिवार के लोग उसे वापस लाने के लिए वहां पहुंचे, लेकिन हालात अचानक बदल गए।
Also Read: SHRI-RAM-JANMABHOOMI-श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 दिवसीय विशेष अनुष्ठान का हुआ शुभारंभ
ताऊ के अनुसार, जब परिवार ने मोनालिसा को घर लौटने के लिए कहा तो ड्राइवर उन्हें एयरपोर्ट ले जाने की बजाय सीधे पुलिस स्टेशन ले गया। वहां पुलिस ने साफ कहा कि मोनालिसा बालिग है और वह अपने परिवार के साथ वापस नहीं जाना चाहती। इसके बाद परिवार को लौटना पड़ा।
बताया जा रहा है कि मोनालिसा भोसले और फरमान खान ने 11 मार्च 2026 को केरल के तिरुवनंतपुरम के पास स्थित अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की। दोनों का दावा है कि शादी से पहले वे करीब छह महीने से एक-दूसरे के रिश्ते में थे। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Written By: Kalpana Pandey



