Pratapgarh News-डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ‘क्रेनिया 2026’ महोत्सव का शुभारंभ

Pratapgarh News-डॉ. सोनेलाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में वार्षिक खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव “क्रेनिया 2026” का आज भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश चतुर्वेदी द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके उपरांत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. दिव्या मिश्रा ने विद्यार्थियों को कार्यक्रम को सफलतापूर्वक एवं उत्साहपूर्वक आयोजित करने के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन समारोह में कॉलेज के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत सरस्वती वंदना ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात विश्वासनी चौधरी (बैच 2023) ने अपनी मधुर आवाज़ में गीत प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसी क्रम में प्रतिष्ठा श्रीवास्तव (बैच 2023) ने नृत्य प्रस्तुति दी, जिसके बाद छात्रों द्वारा समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत प्राचार्य डॉ. राजेश चतुर्वेदी एवं मुख्य अतिथि डॉ. दिव्या मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।
इसके बाद पुलिस लाइन स्टेडियम में फैकल्टी क्रिकेट मैच आयोजित किए गए। इन मैचों में डॉ. मयंक, डॉ. आलोक, डॉ. सुदीप, डॉ. अतुल सहित अन्य फैकल्टी सदस्य शामिल हुए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राजेश चतुर्वेदी, उप-प्राचार्य डॉ. रश्मि यादव, डॉ. दीपिका पांडेय, डॉ. अशोक पटेल, डॉ. राकेश चौरसिया, डॉ. अग्नि सरोज तथा डॉ. मोना सक्सेना भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में बताया गया कि 11 मार्च की शाम आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अभय पचौरी (बैच 2024) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अथर्व गुप्ता (बैच 2024) द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि स्वस्तिक द्विवेदी (बैच 2023) ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Read Also-UP Police SI Exam: परीक्षा से पहले पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस, जूते पहनकर जाने से हो सकती है दिक्कत

रिपोर्ट उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता

Related Articles

Back to top button