Chandauli News-जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

Chandauli News-राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ सदर तहसील सभागार में रविवार को जनपद न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी के द्वारा दीप प्रज्‍जवलित कर किया गया। जिसमें सुबेदार सिंह अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत, अशोक कुमार- xI अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, राम बाबू यादव विशेष न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट) चन्दौली, विकास वर्मा- । अपर जनपद न्यायाधीश / एफ0टी0सी0-प्रथम नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चन्दौली, अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश / एफ. टी. सी. द्वितीय, श्रीमती इशरत परवीन फारूकी मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, अरूण कुमार गुप्‍ता अपर मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्ट्रेट (पू० म० रे०) मुगलसराय चन्‍दौली, श्रीमती निकिता गौड़ सिविल जज (सी. डि.) चन्‍दौली, डॉ0 इन्‍दु रानी सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्‍दौली, कुंवर जितेन्‍द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू. डि.) चकिया चन्‍दौली, सुश्री माधुरी यादव सिविल जज (जू. डि.) चन्‍दौली, सुश्री नूतन न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली / प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्‍याय बोर्ड चन्‍दौली, श्री यज्ञेश कुमार सोनकर अपर सिविल जज (जू. डि.) चकिया चन्‍दौली, सुश्री शिवानी सिविल जज (जू. डि.) / एफ. टी. सी.- प्रथम चन्‍दौली, सुश्री ईशा राय सिविल जज (जू. डि.) / एफ0टी0सी0- द्वितीय चन्‍दौली एवं सुनील भगवत अग्रणी जिला प्रबन्धक चन्दौली व बैंक के अन्य पदाधिकारी, सिविल बार एसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष डॉ0 विरेन्द्र प्रताप सिंह, महामंत्री आशुतोष मिश्रा, डिस्ट्रिक डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन चन्दौली के अध्यक्ष राजेश मिश्रा, महामंत्री सुलतान अहमद तथा प्रशासन के अधिकारी एवं जनपद न्यायालय चन्दौली के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें। तहसील परिसर स्थित न्यायालयों में एवं जनपद के समस्त बैंकों द्वारा फिजीकल मोड में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गयी। जनपद न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी द्वारा कुल 02 इजराय वादों का निस्तारण कर रू0 85,900 वसूल किया गया। किरन पाल सिंह प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चन्दौली द्वारा कुल 28 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 05 जोड़े साथ भेजे गये। श्रीमती रश्मि नन्दा, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली द्वारा कुल 43 एम.ए.सी.टी. वादों का निस्तारण कर रूपये 1,31,50,000/ – का प्रतिकर दिलाया गया। सुबेदार सिंह अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत चन्दौली द्वारा कुल 05 वादों का निस्तारण कर रूपये 26,47,000/ – का समझौता राशि दिलाया गया। इस दौरान स्थाई लोक अदालत के सदस्य सर्वेश पांडेय व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अशोक कुमार- xI अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा कुल 01 इजराय वाद निस्तारण किया गया। राम बाबू यादव विशेष न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट द्वारा कुल 01 एन0आई0एक्ट वाद का निस्तारण कर रूपया 25,500 समझौता राशि एवं दो अन्य वादों का निस्तारण कर रूपया 500 जुर्माना वसूल किया गया।

विकास वर्मा-। अपर जनपद न्यायाधीश / एफ0टी0सी0- प्रथम द्वारा कुल 01 वादों का निस्तारण किया गया। अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट द्वारा कुल 06 वाद का निस्तारण कर रूपया 600/- जुर्माना वसूल किया गया। परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश / एफ. टी. सी. द्वितीय द्वारा कुल 203 विद्युत वादों का निस्तारण किया गया।
श्रीमती इशरत परवीन फारूकी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 3500 वादों का निस्तारण कर रूपया 10,30,000/- जुर्माना वसूल किया गया।
श्रीमती निकिता गौड़ सिविल जज (सी.डि.), द्वारा कुल 16 सिविल वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 05 वादों में रू0 60,94,928/- उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।
अरूण कुमार गुप्‍ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे द्वारा कुल 1850 वादों का निस्तारण कर रूपया 4,14,700/- जुर्माना वसूल किया गया।
सुश्री माधुरी यादव सिविल जज (जू.डि.) द्वारा कुल 203 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 01 वादों में रूपया 2,75,486 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया एवं शेष 202 वादों में 35,780.00 रूपया जुर्माना वसूल किया गया। कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू.डि.) चकिया चन्दौली द्वारा कुल 603 वादों का निस्तारण कर रू0 23,020/- जुर्माना वसूल किया गया।
यज्ञेश कुमार सोनकर अपर सिविल जज (जू.डि.) चकिया द्वारा कुल 615 वादों का निस्तारण कर रू0 35,010/- जुर्माना वसूल किया गया।सुश्री नूतन न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली / प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड चन्दौली द्वारा कुल 104 वादों का निस्तारण कर रूपया 39,00/- जुर्माना वसूल किया गया।सुश्री शिवानी सिविल जज (जू.डि.)/ एफ.टी.सी.– प्रथम द्वारा कुल 104 वादों का निस्तारण कर रूपया 5900/- जुर्माना वसूल किया गया।
सुश्री ईशा राय, सिविल जज (जू.डि.) / एफ.टी.सी. द्वितीय चन्‍दौली द्वारा कुल 452 वादों का निस्‍तारण कर रूपया 13,260/- जुर्माना वसूल किया गया।

जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 9173 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
सभी बैंकों द्वारा कुल 563 ऋण खातों का निस्तारण कर रूपया 7,14,14,000/- का समझौता किया गया एवं रूपया 3,21,07,000/- नकद वसूला गया। जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 67145 मामलों का निस्तारण किया गया।

जनपद न्यायालयों द्वारा वसूल किये गये अर्थदण्ड की धनराशि रूपये 15,90,490/- तथा समझौता राशि रूपया 1,58,82,900/- तथा दिलाये गये उत्तराधिकार प्रमाण की धनराशि रू0 63,70,414/- है तथा समस्त न्यायालयों द्वारा निस्तारित किये गये कुल मुकदमों की संख्या 9173 है।जनपद चन्दौली के न्यायालय, राजस्व विभाग एवं बैंक के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 76881 वादों का निस्तारण किया गया।

चन्दौली से सत्येन्द्र कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button