Sonbhadra News-चिल्काडाँड ग्राम प्रधान कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम जयंती
Sonbhadra News-चिल्काडाँड ग्राम में रविवार की रात लगभग 8:00 बजे ग्राम प्रधान कार्यालय परिसर में बहुजन आंदोलन के महान नेता कांशीराम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को याद किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चिल्काडाँड ग्राम प्रधान हीरालाल ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज के वंचित, दलित और पिछड़े वर्गों को संगठित कर उन्हें सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया।
कार्यक्रम का संचालन एच. साहनी ने किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और समानता की प्रेरणा देता है।
उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में एकता और जागरूकता लाई जा सकती है।
इस अवसर पर गांव के आनन्द लाल, मोहन कुमार, सुशील कुशवाहा, अंकित कुमार, अमरनाथ, नागर साहनी, उमा शंकर पनिका, सत्यनारायण प्रजापति, विजय, सिकंदर, आकाश, मुकेश, दीपक सहित कई गणमान्य लोग, युवा और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने कांशीराम जी के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में भाईचारे और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।



