मऊ। सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का भव्य आयोजन 29 मार्च को
मऊ। ब्राह्मण समाज की सांस्कृतिक एवं वैदिक परंपराओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आगामी 29 मार्च 2026, दिन रविवार को सामूहिक यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के प्रसिद्ध श्री शीतला माता मंदिर (माता पोखरा) परिसर में प्रातः 7:30 बजे से प्रारंभ होगा।
आयोजन समिति के अनुसार, इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रख्यात विद्वान आचार्य पंडित मनोजमणि तिपाठी, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कर्मकांड विभाग से जुड़े विद्वानों तथा अन्य पंडितों की उपस्थिति में विधि-विधानपूर्वक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा। यह आयोजन जनपद स्तर पर किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण परिवारों के बालकों का उपनयन संस्कार एक साथ सम्पन्न होगा।
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि इस सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का उद्देश्य समाज में वैदिक संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ना है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं एवं प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
परिषद के संरक्षक डॉ. एस.सी. तिवारी एवं राम जी उपाध्याय, अध्यक्ष ऋषिकेश पाण्डेय तथा मंत्री संजय कुमार तिवारी ने विजय शंकर तिवारी, ऋषि देव तिवारी, अमरनाथ मिश्रा (एडवोकेट), संजीव कुमार द्विवेदी सहित सभी सजातीय बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। परिषद अध्यक्ष ऋषिकेश पाण्डेय ने बताया कि व्हाट्सएप नंबर 70074 66914 के माध्यम से भी निर्धारित शुल्क जमा कर वटुकों का पंजीकरण कराया जा सकता है।
जिला संवाददाता — एक संदेश, मऊ



