Sonbhadra News-चोपन, धनबाद-एलटीटी स्पेशल ट्रेन का संचालन कराने की मांग: छोटेलाल
Sonbhadra News-समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन दिया, जिसमें उन्होंने जिले के लाभ के लिए यात्री रेल सेवाओं की बहाली की मांग की।
सांसद ने मांग की कि त्रिवेणी एक्सप्रेस का 4 बोगी जो पूर्व में बरवाडीह, विल्डमगंज, दुद्धि होते हुए रेणुकूट, चोपन में आकर जुड़ जाती थी, उसे पूर्व की भांति चलाया जाए।
सांसद ने मांग की कि चोपन होते हुए धनबाद-एलटीटी स्पेशल ट्रेन का संचालन कराया जाए, जिससे सोनभद्र के यात्री सीधे मुंबई के लिए लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकें।
सांसद ने मांग की कि ओबरा डैम, भभरा कुंड, मगरदाहा, फूलदिल रोड, मिर्चाधुरी, करेला, चुर्क, सिंगरौली, सोनभद्र जैसे स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की जाए, जिससे ग्रामीण आबादी को सुविधा मिल सके।
Read Also-Sonbhadra News-चोपन, धनबाद-एलटीटी स्पेशल ट्रेन का संचालन कराने की मांग: छोटेलाल
रिपोर्ट-अमित मिश्रा सोनभद्र



