लखनऊ। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम, बृजेश पाठक ने की शिरकत।
लखनऊ। लखनऊ में राष्ट्र की महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी जी के बलिदान दिवस के अवसर पर “पुष्पांजलि/माल्यार्पण” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे तथा वीरांगना के बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश पाठक (उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) शामिल हुए। उन्होंने वीरांगना की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें कोटिशः नमन किया और उनके साहस व देशभक्ति को प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता किशन कुमार लोधी सहित मुकेश शर्मा (सदस्य विधान परिषद), सुषमा खर्कवाल (महापौर, लखनऊ), आनंद द्विवेदी, कौशल किशोर समेत अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।
Also Read: न्यूयॉर्क। यूएन में भारत का कड़ा रुख, पाक जब तक नहीं सुधरता, स्थगित रहेगी जल संधि
कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और सम्मान का वातावरण देखने को मिला। लोगों ने एक स्वर में वीरांगना के आदर्शों को अपनाने और समाज में उनके योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
रिपोर्ट: निखिल श्रीवास्तव



