Pratapgarh News-डीएम व एसपी , एवं विधायक डा आर के वर्मा ने दी ईद की मुबारकबाद
Pratapgarh News-ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं विधायक डा आर के वर्मा, डा नीरज त्रिपाठी जिला अध्यक्ष कांग्रेस, नगरपालिका प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसी क्रम में दोनों अधिकारी भुलियापुर स्थित ईदगाह पहुंचे, जहां ईद की नमाज के अवसर पर उन्होंने धर्मगुरुओं, मस्जिदों के इमामों और मौलानाओं से मुलाकात कर संवाद स्थापित किया। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। डीएम और एसपी ने मौके पर मौजूद लोगों को ईद की शुभकामनाएं भी दी। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ईदगाह परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से विशेष निगरानी की गई। ड्रोन की मदद से भीड़भाड़ वाले स्थानों, प्रवेश एवं निकास मार्गों और संवेदनशील बिंदुओं पर लगातार नजर रखी गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जा सके।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज तथा उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Read Also-Mau News-दोहारीघाट में शांति पूर्ण माहौल में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद



