असम राजनीति में बड़ा उलटफेर: नंदिता गरलोसा ने छोड़ी BJP, कांग्रेस से हाफलोंग सीट पर लड़ेंगी चुनाव
असम राजनीति में बड़ा उलटफेर: असम की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। राज्य की मंत्री नंदिता गरलोसा ने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उनके इस फैसले ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, नंदिता गरलोसा लंबे समय से हाफलोंग सीट से टिकट की मांग कर रही थीं, लेकिन भाजपा ने इस बार किसी और उम्मीदवार को मौका दिया। इसके बाद उन्होंने मंत्री पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जल्द ही उन्होंने कांग्रेस में शामिल होकर नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर दी।
कांग्रेस ने उन्हें हाफलोंग विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले इस सीट से पार्टी के नेता निर्मल लंगथासा को टिकट दिया गया था, लेकिन उन्होंने गरलोसा के समर्थन में अपनी दावेदारी वापस ले ली।
कांग्रेस ने गरलोसा को “दिमा हसाओ की मजबूत आवाज” बताते हुए उनका स्वागत किया है। वहीं, पार्टी ने भाजपा और राज्य सरकार पर आरोप भी लगाए हैं।
Also Read: IPL 2026 Match Timing: कब शुरू होंगे मैच? जानें पूरा शेड्यूल और टाइम
बताया जा रहा है कि इस फैसले से पहले गरलोसा की मुलाकात मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से भी हुई थी, लेकिन बातचीत का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।
गौरतलब है कि असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल 2026 को मतदान होना है, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। ऐसे में नंदिता गरलोसा का यह कदम चुनावी समीकरणों पर बड़ा असर डाल सकता है।
Written By: Kalpana Pandey



