Middle East tension: Iran-US तनाव के बीच कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, हमले की आशंका से बढ़ी चिंता
Middle East tension: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कुवैत में अमेरिका का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया है, जिससे हालात और गंभीर होते नजर आ रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच तनाव चरम पर है। अल-अहद नेटवर्क के हवाले से दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी फाइटर जेट पर हमला हुआ, जिसके कुछ ही मिनट बाद वह क्रैश हो गया। हालांकि, अभी तक इस घटना पर अमेरिकी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बताया जा रहा है कि यह घटना उस दावे के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें ईरान ने अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को निशाना बनाने की बात कही थी। ईरान का दावा था कि उसने तेहरान के ऊपर मिशन पर आए F-35 को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया।
वहीं, अमेरिका के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस दावे को आंशिक रूप से खारिज करते हुए कहा था कि विमान सुरक्षित उतरा और पायलट की स्थिति स्थिर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान को संभवतः सर्फेस-टू-एयर मिसाइल (SAM) से नुकसान पहुंचा था।
Also Read: असम राजनीति में बड़ा उलटफेर: नंदिता गरलोसा ने छोड़ी BJP, कांग्रेस से हाफलोंग सीट पर लड़ेंगी चुनाव
यह घटनाएं उस समय सामने आ रही हैं, जब क्षेत्र में “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” के तहत अमेरिकी सैन्य गतिविधियां तेज हैं। ऐसे में कुवैत में फाइटर जेट क्रैश की खबर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।
फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन लगातार सामने आ रही घटनाएं संकेत दे रही हैं कि मध्य पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं।
Written By: Kalpana Pandey



