Navratri Vrat Paran 2026: 26 या 27 मार्च? जानें व्रत खोलने की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Navratri Vrat Paran 2026: नवरात्रि के पावन अवसर पर व्रत रखने के बाद पारण का विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार, व्रत का समापन सही विधि और शुभ मुहूर्त में करना आवश्यक माना जाता है, तभी उसका पूर्ण फल प्राप्त होता है।

नवरात्रि व्रत पारण को लेकर अक्सर भ्रम रहता है कि इसे किस दिन किया जाए। साल 2026 में व्रत पारण 26 और 27 मार्च, दोनों दिन किया जा सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि श्रद्धालु किस तिथि पर व्रत समाप्त करते हैं।

जो लोग अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन के बाद व्रत खोलते हैं, वे 26 मार्च 2026 को पारण कर सकते हैं। वहीं, जो पूरे नौ दिन व्रत रखते हैं और दशमी को पारण करते हैं, उनके लिए 27 मार्च का दिन उचित रहेगा।

मुहूर्त की बात करें तो 26 मार्च को कन्या पूजन के बाद किसी भी समय व्रत खोला जा सकता है। वहीं 27 मार्च को दशमी तिथि पर सुबह 10:08 बजे के बाद पारण करना शुभ माना गया है।

Also Read: Bihar Board Toppers: 85.19% छात्र पास, जानें हर स्ट्रीम के टॉपर्स की पूरी लिस्ट

पारण की विधि में सबसे पहले हवन-पूजन करना चाहिए। इसके बाद कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराया जाता है और उन्हें दान-दक्षिणा देकर विदा किया जाता है। अंत में माता रानी को अर्पित प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला जाता है।

इस तरह सही तिथि और विधि के अनुसार किया गया पारण न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि श्रद्धा और आस्था का प्रतीक भी माना जाता है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button