Pratapgarh News-सत्याग्रह में पहुँची नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम
Pratapgarh News-प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में रविवार को धाम की भूमि को अनाधिकार कब्जा से मुक्ति दिलाने व निहित स्वार्थ में मनमाने पन पर उतारू अनाधिकृत व्यक्तियों के नियंत्रण की माँग के साथ प्रबन्ध संस्था द्वारा सामूहिक सामाजिक सत्याग्रह दोपहर 12 बजे से देर शाम तक जारी रहा इसी बीच नायब तहसीलदार सदर के नेतृत्व में राजस्व विभाग की स्थानीय टीम ने प्रबन्ध समिति के साथ भू अभिलेखों व मैप का मुआयना किया और प्रथम चरण में तय किया कि उच्चाधिकारियों को अवगत कराके सुयोग्य टीम का गठन करके आगामी रविवार 29 मार्च को वर्तमान दर्ज भूमि का चिन्हाकित करके अवैध कब्जा हटाने की विधिक प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी. वहीं प्रबन्ध समिति व स्थानीय समाज ने भी राजस्व टीम का स्वागत करते हुए बताया कि हम लोग अपना सत्याग्रह जारी रखेंगे और नाप जोख में भी सामूहिक सहयोग हेतु तत्पर रहेंगे लेकिन सभी माँग पूरी होने तक सत्याग्रह अनवरत चलता रहेगा.
सत्याग्रह का शुभारंभ भयहरण नाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह ने किया. वहीं अध्यक्षता धाम के अध्यक्ष आचार्य राज कुमार शुक्ल ने किया . संचालन व संयोजन करते हुए महासचिव समाज शेखर ने सभी को संस्थान के उदेश्यो, सदस्यता आदि पर चर्चा करते हुए धाम व धाम से जुड़ी प्राचीन सार्वजनिक भू संपत्ति के संदर्भ में राजस्व अभिलेखों व नक्सा को राजस्व अधिकारी व कर्मियों सहित सभी के समक्ष प्रस्तुत किया. राजस्व निरीक्षक मांधाता राजेश पांडेय ने सत्याग्रह स्थल से सभी को अवगत कराया कि सबसे पहले आगामी रविवार 29 मार्च को उच्चाधिकारियों के संरक्षण में पैमाइस कराई जायेगी. उन्होंने कहा कि धाम की भूमि पर अनाधिकार कब्जा हटाया जायेगा.
सर्व सम्मति से तय हुआ कि यदि रविवार को राजस्व विभाग भूमि नाप कर चिन्हाकित नही करता तब संस्थान भू माफिया पोर्टल पर इस मामले को पंजीकृत करेगा. यह भी तय हुआ कि आवश्यकता होगी तो एक प्रतिनिधि मंडल माननीय मुख्यमंत्री योगी जी से भी मिलकर समस्या के समाधान की अपील करेगा. वहीं सभी ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से माँग कि है कि अनाधिकार कब्जा हेतु प्रयासरत निहित स्वार्थी तत्वों पर नियंत्रण परम आवश्यक है. तोड़े गए सरकारी बारादारी को सरकारी नियंत्रण में आर ई एस अथवा नगर पंचायत द्वारा बनाया जाए. दोनों विभाग के पास धाम पर योजना प्रस्तावित है और वह कार्य हेतु पहले सहमत भी है. सभी ने कहा की सरकारी योजनाओं का हम सभी निस्वार्थ भाव से स्वागत करते है और हर संभव सहयोग हेतु तत्पर रहेगें. सत्याग्रह में देवता की भूमि देवता को दें के नारे भी लगे.
अंत में धाम के जीवन पर्यंत सेवक रहे कीर्ति शेष हीरा लाल पाल जी के निधन पर सभी ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की और उनके आत्मा की शांति के साथ स्वर्ग में स्थान देने की भोले भयहरणनाथ महादेव से कामना की गई.
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक हीरा लाल जी, देवी प्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष वित्त एवं लेखा राजीव नयन मिश्र, उपाध्यक्ष संगठन डॉ अमर बहादुर सिंह, सचिव संगठन राज किशोर मिश्र, सचिव कार्यक्रम आलोक बैरागी, सचिव प्रशासन चिंता मणि त्रिपाठी, सचिव मीडिया डॉ परमा नंद मिश्र, कोषाध्यक्ष कमलेश वैश्य प्रबन्ध समिति सदस्य प्रभाकर पांडेय, मेला समिति के उप संयोजक बुद्धि प्रकाश, शत्रुघन सिंह, मंदिर समिति के सचिव सचिदानंद पांडेय, धर्मेंद्र पटेल, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, अंकित सिंह, अंशुमान सिंह, देवेंद्र नारायण मिश्र, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कुलदीप पांडेय व कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र तथा स्वच्छता नायक राज कुमार ने विशेष रूप से सहभागिता कीI
Read Also-Hera-Pheri-3 News-हेरा फेरी 3′ पर विवाद, निर्माता ने तोड़ी चुप्पी



