Ek-Din-Released News- एक दिन’ का नया गाना ‘ख्वाब देखूं’ रिलीज

Ek-Din-Released News-आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एक दिन’ का नया रोमांटिक गाना ‘ख्वाब देखूं’ रिलीज हो गया है। ट्रेलर और टाइटल ट्रैक से पहले ही चर्चा में बनी इस फिल्म का यह गाना दर्शकों को एक सुकूनभरी प्रेम कहानी की दुनिया में ले जाता है।

इस गाने में जुनैद खान और साई पल्लवी के बीच पनपते मासूम और प्योर रोमांस को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। शांत वादियों में फिल्माया गया यह गीत उनके रिश्ते के धीरे-धीरे गहराते एहसास को बखूबी दर्शाता है।

इस गाने को अरिजीत सिंह और तरन्नुम मलिक जैन ने अपनी मधुर आवाज दी है। संगीत राम संपत का है, जबकि इसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं। गाने की धुन और लिरिक्स मिलकर एक रूहानी एहसास पैदा करते हैं, जो सीधे दिल को छू जाता है।

‘एक दिन’ खास इसलिए भी है क्योंकि इसके जरिए आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान लंबे समय बाद साथ काम कर रहे हैं। इस जोड़ी ने पहले ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’ और ‘अकेले हम अकेले तुम’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं।

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि निर्माण आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। यह फिल्म 01 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

Read Also-Education City: दिल्ली में बनेगी एजुकेशन सिटी, नरेला में शेयर्ड कैंपस मॉडल पर तैयार होगा वर्ल्ड क्लास हब

Related Articles

Back to top button