RGNAU Vacancy 2026: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 14 पदों पर भर्ती, 60,000 तक सैलरी
RGNAU Vacancy 2026: Rajiv Gandhi National Aviation University ने नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी की इस नॉन-टीचिंग भर्ती 2026 में कुल 14 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट और जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर के 2-2 पद शामिल हैं। इसके अलावा फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के भी 2 पद रखे गए हैं। स्टाफ नर्स के लिए 2 वैकेंसी निकाली गई हैं, जबकि सिक्योरिटी इंस्पेक्टर का 1 पद है। वहीं सबसे ज्यादा 6 पद जूनियर टेक्नीशियन के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस तरह अलग-अलग पदों को मिलाकर कुल 14 रिक्तियां भरी जाएंगी।यह भर्ती सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नौकरी पाने का अच्छा मौका मानी जा रही है।
जरूरी तारीखें
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। तय समय के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
योग्यता और पात्रता
अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीएससी डिग्री वाले उम्मीदवार तकनीकी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अकाउंट्स से जुड़े पदों के लिए कॉमर्स या फाइनेंस बैकग्राउंड जरूरी है। वहीं स्टाफ नर्स के लिए नर्सिंग कोर्स और संबंधित अनुभव अनिवार्य है।
सैलरी और चयन प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवारों को 35,000 से 60,000 तक मासिक वेतन दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होंगे, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
Also Read: चैत्र पूर्णिमा 2026: कन्फ्यूजन खत्म! 1 या 2 अप्रैल? चैत्र पूर्णिमा व्रत की सही तारीख जान लें अभी
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट rgnau.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरनी होंगी। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें। उम्मीदवार आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें। किसी भी गलत जानकारी के कारण आवेदन रद्द किया जा सकता है।
RGNAU भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है, जो सेंट्रल यूनिवर्सिटी में अच्छी सैलरी के साथ नौकरी करना चाहते हैं। ऐसे में योग्य अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर करें।
Written By: Kalpana Pandey



