adevertisment Adevertiisment banner

मऊ। शिक्षक कॉलोनी में हुआ श्री सुंदरकाण्ड का संगीतमय पाठ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

ब्राह्मण विकास परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पाण्डेय के आवास पर आयोजित हुआ धार्मिक कार्यक्रम

मऊ। मऊ नगर के पूर्वी छोर भीटी स्थित श्री हनुमान नगर की शिक्षक कॉलोनी में शनिवार को भक्ति और श्रद्धा का अनूठा माहौल देखने को मिला। श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वावधान में श्री सुंदरकाण्ड पाठ परिवार द्वारा ब्राह्मण विकास परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश पाण्डेय के आवास पर श्री सुंदरकाण्ड का संगीतमय पाठ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के प्रमुख चंद्रशेखर अग्रवाल ने श्री हनुमान जी महाराज के महामंत्र के साथ किया। इसके बाद अजय गुप्ता, राम प्यारे गुप्ता, डॉ. रामगोपाल गुप्ता, रिंकू मिश्रा, अजय मिश्र और राजेंद्र गुप्ता ने मधुर स्वरों में श्री सुंदरकाण्ड का पाठ प्रस्तुत किया। भगवान श्री हनुमान जी के चरित्रों का भावपूर्ण वर्णन सुनकर पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।

समापन अवसर पर मनोज तिवारी एवं अखिलेश कुमार समेत अन्य भजन गायकों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके पश्चात विधि-विधान से आरती और भोग अर्पित किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Also Read: Banking News: RBI का बड़ा एक्शन, 3 सरकारी बैंकों और फिनटेक कंपनी पर जुर्माना

इस धार्मिक आयोजन में ब्राह्मण विकास परिषद के रामजी उपाध्याय, संजय उपाध्याय, डॉ. एस.सी. तिवारी, उमेश चंद पाण्डेय, बबलू गिरी, विजय शंकर तिवारी, तरुण कुमार, प्रमोद कुमार, ठाकुर प्रसाद शर्मा, अरुण वर्मा, धनंजय वर्मा, संजय वर्मा, रामभवन शर्मा, अशोक यादव, राजेश गुप्ता और दिनेश बरनवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

जिला संवाददाता -एक संदेश मऊ

Related Articles

Back to top button