Monalisa Farman Khan Marriage: मोनालिसा से शादी के बाद फरमान खान से परिवार ने तोड़ा रिश्ता
Monalisa Farman Khan Marriage: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक शादी ने पारिवारिक और सामाजिक विवाद को जन्म दे दिया है। जिले के पलड़ी गांव निवासी Farman Khan ने हाल ही में Monalisa से केरल के एक मंदिर में शादी कर ली, जिसके बाद उनके परिवार ने उनसे नाता तोड़ लिया है।
फरमान खान के पिता जाफर अली ने बेटे के इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए साफ कहा कि अब उनका उससे कोई संबंध नहीं है। उनका कहना है कि पहले फरमान हर महीने परिवार से बात करता था और समय-समय पर गांव भी आता था, लेकिन शादी के बाद उसने संपर्क पूरी तरह खत्म कर दिया है। परिवार जल्द ही कानूनी तौर पर भी उससे संबंध समाप्त करने की तैयारी में है।
पिता जाफर अली ने यह भी कहा कि दूसरी बिरादरी में शादी करके फरमान ने परिवार की इज्जत को ठेस पहुंचाई है और वे मोनालिसा को कभी अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे।
गौरतलब है कि मोनालिसा वही लड़की हैं, जो Mahakumbh 2025 के दौरान रुद्राक्ष माला बेचते हुए वायरल हुई थीं और बाद में फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आईं। 11 मार्च को दोनों ने अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई थी।
शादी के बाद विवाद और भी बढ़ गया, जब मोनालिसा ने एक फिल्म डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए और अपने परिवार से जान का खतरा भी बताया। वहीं, उनके परिवार ने भी इस शादी पर कड़ी आपत्ति जताई थी।
Also Read: West Bengal Election: ममता vs BJP के बीच कांग्रेस की एंट्री, ‘ट्रिपल दांव’ से बदलेगा पूरा खेल!
बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई थी और करीब छह महीने की डेटिंग के बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया। फिलहाल यह शादी सामाजिक और पारिवारिक तनाव का बड़ा कारण बनी हुई है।
Written By: Kalpana Pandey



