Malaik-Harsh: जैन मंदिर में दिखे मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता

Malaik-Harsh:मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। लंबे समय से उनका नाम हीरा व्यापारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं लगातार चल रही हैं, हालांकि अभिनेत्री ने इन खबरों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इसी बीच, दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वे साथ नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, 29 मार्च को दोनों पाली जिले के नरलाई गांव स्थित एक ऐतिहासिक जैन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान आदिनाथ की प्रार्थना की। वीडियो में मलाइका सफेद सलवार-कुर्ता में और हर्ष नीली शर्ट व पैंट में दिखाई दिए।

बताया जा रहा है कि हर्ष फिलहाल मारवाड़ क्षेत्र में छुट्टियां मना रहे हैं और एक ऐतिहासिक संपत्ति में ठहरे हुए हैं। सार्वजनिक तौर पर दोनों की इस मौजूदगी के बाद उनकी डेटिंग को लेकर चल रही अटकलों को एक बार फिर बल मिल गया है।

Read Also-Strait of Hormuz में China की वापसी: तनाव के बीच समुद्री व्यापार की नई हलचल

Related Articles

Back to top button