Sonbhadra: रासपहरी म्योरपुर में 10 दिवसीय जुट बैग्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Sonbhadra: रासपहरी म्योरपुर में 10 दिवसीय जूट बैग्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को हुआ। यह कार्यक्रम ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट और उड़ान सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित किया गया।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट के इकाई प्रमुख मनीष गर्ग, मानव संसाधन प्रमुख राजीव दुबे और कर्मचारी संबंध प्रमुख राकेश कुमार के मार्गदर्शन में संचालित इस सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत सोन प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ म्योरपुर ब्लॉक में महिलाओं को जूट बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने जूट बैग्स बनाना अच्छे ढंग से सीखा और अब वे आगे इस कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर एलएसबी अधिकारी श्रीश त्रिपाठी और बीएमएम सुभाष द्वारा 35 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस मौके पर ग्रासिम इंडस्ट्रीज के अधिकारी चांदनी निर्मल, अर्चना तिवारी, ट्रेनर बेबी खान तथा उड़ान सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष मीनू चौबे मौजूद रहीं।

इकाई प्रमुख मनीष गर्ग ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम बेहद उपयोगी हैं। वहीं, राजीव दुबे ने बताया कि इस पहल से महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकेंगी।

Also Read: Chandauli Job Mela: चंदौली में 8 अप्रैल को जॉब मेला, ITI-डिप्लोमा युवाओं को मिलेगा मौका

राकेश कुमार ने भी इस कार्यक्रम को महिलाओं के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि ग्रासिम इंडस्ट्रीज हमेशा समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उड़ान सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष मीनू चौबे ने कार्यक्रम को सफल बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट: अमित मिश्रा, सोनभद्र

Related Articles

Back to top button