Poonam-Pandey-पूनम पांडे ने प्रेग्नेंसी वाली तस्वीरों का बताया सच

Poonam-Pandey-अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे एक बार फिर अपने विवादित अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की तस्वीरें शेयर कर लोगों को चौंका दिया, लेकिन एक दिन बाद ही इसे महज अप्रैल फूल प्रैंक बताया।

पूनम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए वायरल तस्वीरों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और यह सिर्फ मजाक था। उन्होंने कहा, “आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। आज अप्रैल फूल डे है, इसलिए मैंने मजाक किया।”

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा समय में हर कोई तनाव में है, ऐसे में वह लोगों का थोड़ा मनोरंजन करना चाहती थीं। वीडियो के अंत में पूनम ने हल्के-फुल्के अंदाज में अप्रैल फूल से जुड़ा गाना भी गाया।

इससे पहले भी पूनम साल 2024 में अपने कथित निधन की झूठी खबर फैलाकर विवादों में आ चुकी हैं। इस बार भी उनके इस प्रैंक ने सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं पैदा कर दी हैं।

Read Also-Pratapgarh News-बेल्हा से डा आशुतोष त्रिपाठी ने हरी झंड़ी दिखा मां विंध्यवासिनी नि: शुल्क दर्शन यात्रा किया

Related Articles

Back to top button