Oracle Layoff: नौकरी गई तो मौका समझो, Perplexity CEO के बयान पर बवाल
Oracle में बड़े पैमाने पर छंटनी, हजारों कर्मचारियों पर असर
Oracle Layoff: दिग्गज टेक कंपनी Oracle में हाल ही में बड़े पैमाने पर छंटनी ने आईटी सेक्टर को हिला दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया, जिनमें बड़ी संख्या भारत से भी है। अचानक नौकरी जाने से कई लोग आर्थिक और मानसिक दबाव में आ गए हैं।
AI बना वजह या बदलाव की शुरुआत?
माना जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के कारण कंपनियां अपने वर्कफोर्स को कम कर रही हैं। ऑटोमेशन और एआई टूल्स कई पारंपरिक नौकरियों की जगह ले रहे हैं, जिससे टेक इंडस्ट्री में अस्थिरता बढ़ी है।
Perplexity CEO की सलाह ने छेड़ी बहस
इस बीच एआई स्टार्टअप Perplexity AI के CEO Aravind Srinivas का बयान वायरल हो गया है। उन्होंने कहा कि नौकरी गंवाने वाले लोग इसे एक मौके की तरह देखें और नए स्किल सीखकर अपना काम शुरू करें। उनके अनुसार एआई टूल्स आज छोटे बिजनेस शुरू करना आसान बना रहे हैं।
सोशल मीडिया पर दो धड़े
इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने इसे असंवेदनशील बताया और कहा कि नौकरी खोने के बाद बिजनेस शुरू करना आसान नहीं होता। वहीं, कई यूजर्स ने इस सोच का समर्थन करते हुए कहा कि बदलते दौर में स्किल अपग्रेड करना ही आगे बढ़ने का रास्ता है।
Also Read: Bedroom Cooling Plants: बिना AC-कूलर के भी ठंडा रहेगा कमरा! गर्मियों में लगाएं ये 5 इनडोर पौधे
Oracle की छंटनी ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि एआई का दौर नौकरी बाजार को तेजी से बदल रहा है। ऐसे में चुनौतियों के साथ नए अवसर भी सामने आ रहे हैं—अब यह लोगों पर है कि वे इसे संकट मानें या मौका।
Written By: Kalpana Pandey



