Agniveer Bharti: अग्निवीर भर्ती की आखिरी तारीख नजदीक, आवेदन से पहले जान लें जरूरी बातें
इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भर्ती की अंतिम तारीख बेहद करीब है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुरुआत में अग्निवीर को कितनी सैलरी मिलती है? आवेदन से पहले ये जरूरी जानकारी जानना आपके लिए बेहद अहम हो सकता है।
Agniveer Bharti: अगर आप इंडियन आर्मी में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। इस समय अग्निवीर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि बेहद करीब है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन कर लेना चाहिए।
सबसे बड़ा सवाल ज्यादातर उम्मीदवारों के मन में यह रहता है कि अग्निवीर को शुरुआत में कितनी सैलरी मिलती है। भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआती तौर पर 30,000 रुपये प्रतिमाह का पैकेज मिलता है। इसमें से लगभग 21,000 रुपये इन-हैंड सैलरी के रूप में मिलते हैं, जबकि बाकी राशि सेविंग के रूप में जमा की जाती है, जो सेवा अवधि पूरी होने पर एक साथ दी जाती है।
ऐसे करें आवेदन
अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां दिए गए संबंधित लिंक पर क्लिक कर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरकर सबमिट करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखना जरूरी है।
आयु सीमा क्या है
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 तक 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
Also Read: Daily Health: सावधान! बार-बार गर्म की हुई दाल बन सकती है बीमारी की वजह, जानिए इसके खतरनाक असर
आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेज
अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार नेट बैंकिंग, यूपीआई, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आवेदन करते समय फोटो, हस्ताक्षर और पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
Written By: Kalpana Pandey



