Box Office: ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार, ‘डकैत’ और ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ पीछे

Box Office: सिनेमाघरों में इस समय बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन इन सबके बीच Dhurandhar The Revenge ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है।

Ranveer Singh की इस एक्शन फिल्म ने रिलीज के तीन हफ्तों बाद भी शानदार कमाई जारी रखी है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपये और तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को भी फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए अपना कुल कलेक्शन करीब 1,081.68 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है।

वहीं, Dacoit: Ek Prem Katha की बात करें तो Mrunal Thakur और Adivi Sesh स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने तीन दिनों में लगभग 18.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले दिन 6.55 करोड़, दूसरे दिन 6.85 करोड़ और तीसरे दिन करीब 4.64 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई।

इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म Project Hail Mary भी सिनेमाघरों में मौजूद है। Ryan Gosling स्टारर इस फिल्म ने भारत में अब तक करीब 53.84 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। रविवार को फिल्म ने लगभग 2.79 करोड़ रुपये की कमाई की।

Read Also-Bengal Election 2026 : मोदी का TMC पर बड़ा हमला, ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ से लेकर घुसपैठ तक उठाए मुद्दे

Related Articles

Back to top button