Pratapgarh News-आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र अजय कुमार मिश्रा का प्रतापगढ़ दौरा, पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर

Pratapgarh News-IG Prayagraj Zone Ajay Kumar Mishra visits Pratapgarh, guard of honour in police line

Pratapgarh News-पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र श्री अजय कुमार मिश्रा का शनिवार को जनपद प्रतापगढ़ आगमन हुआ। पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस पहुंचने पर उन्हें पुलिस की अनुशासित टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

आईजी ने सलामी गारद का निरीक्षण किया और पुलिस बल के टर्न-आउट व अनुशासन की सराहना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर भी मौजूद रहे। उन्होंने आईजी का स्वागत करते हुए जनपद की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता

Read Also-नशा मुक्ति और पुनर्वास अभियान हुए हाई-टेक, सरकार ने लॉन्च किए दो नए ऐप

Related Articles

Back to top button