LPG Impact on Food: कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा! अब चाय-समोसे से लेकर केक-पेस्ट्री तक बढ़ेंगे दाम

कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा होने से चाय-समोसे, चाट और रेस्टोरेंट के खाने तक के दाम बढ़ने की संभावना है। बढ़ी हुई लागत का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा

LPG Impact on Food: कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिख सकता है। 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत में लगभग 1000 रुपये तक की वृद्धि के बाद अब छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े रेस्टोरेंट तक की लागत बढ़ गई है।

इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर खाने-पीने के कारोबार पर पड़ेगा। चाय की दुकानों, ठेलों और ढाबों में अब गैस खर्च बढ़ने से कीमतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में चाय, समोसा, चाट और पकौड़े जैसी रोजमर्रा की चीजें महंगी होना लगभग तय माना जा रहा है।

रेस्टोरेंट और होटल इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रहेगी। खाने की थाली, स्नैक्स और फास्ट फूड के दाम बढ़ सकते हैं, क्योंकि खाना बनाने की लागत सीधे गैस पर निर्भर करती है। इसके अलावा बेकरी आइटम्स जैसे केक, बिस्किट और पेस्ट्री भी महंगे हो सकते हैं, खासकर शादी और त्योहारों के सीजन में।

Also Read: IPL Controversy: रजत पाटीदार के विकेट पर भड़के विराट कोहली, अंपायर से बहस का वीडियो वायरल

टिफिन सर्विस और होम डिलीवरी पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है, जिससे ऑफिस जाने वाले और छात्रों का खर्च बढ़ सकता है। हालांकि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम घरों को तुरंत राहत मिली है। लेकिन कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से बाजार में महंगाई का दबाव बढ़ना तय माना जा रहा है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button