NEET UG 2026 Guidelines: नीट परीक्षा में एंट्री से पहले कलावा, हिजाब और ज्वेलरी पर क्या है नियम? पूरी जानकारी यहां
कलावा-हिजाब से लेकर एंट्री चेक तक, NTA की गाइडलाइंस समझना जरूरी
NEET UG 2026 Guidelines: NEET UG परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। देशभर में लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे, ऐसे में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि परीक्षा केंद्र के नियमों की सही जानकारी होना भी बेहद जरूरी है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले सख्त जांच की जाएगी। मेटल डिटेक्टर के जरिए हर उम्मीदवार की जांच होगी, ताकि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक या संदिग्ध वस्तु अंदर न जा सके।
ड्रेस कोड को लेकर भी सख्त नियम बनाए गए हैं। छात्रों को हल्के और साधारण कपड़े पहनकर आना होगा। फुल स्लीव्स, बड़े बटन, भारी कढ़ाई या ज्यादा पॉकेट वाले कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं मोटे सोल वाले जूते या हील्स की अनुमति नहीं होगी- साधारण चप्पल या सैंडल ही बेहतर विकल्प हैं।
ज्वेलरी और धातु की वस्तुओं पर पूरी तरह रोक रहेगी। छात्र-छात्राओं को कंगन, चेन, अंगूठी या अन्य एक्सेसरीज पहनकर आने से बचना चाहिए, क्योंकि जांच के दौरान इन्हें हटवाया जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं से जुड़े कलावा, कड़ा, कृपाण या हिजाब पहनने वाले छात्रों के लिए विशेष निर्देश हैं। ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचना होगा, ताकि उनकी अलग से जांच की जा सके।
Also Read: Meta Users Drop: यूजर्स क्यों छोड़ रहे Facebook-Instagram? Meta के 2 करोड़ यूजर्स घटे, जानिए वजह
परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड, वैलिड आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना जरूरी है। मोबाइल, घड़ी, बैग या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
Written By: Kalpana Pandey



