8th Pay Commission: 283% तक बढ़ सकती है सैलरी, न्यूनतम वेतन 69,000 की मांग

8वें वेतन आयोग में 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर न्यूनतम सैलरी 18,000 से बढ़कर करीब 69,000 रुपये हो सकती है, जिससे पेंशन में भी बड़ा इजाफा होगा।

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकारी कर्मचारियों के बीच बड़ी उम्मीदें बन गई हैं। हाल ही में कर्मचारी संगठनों ने सैलरी में भारी बढ़ोतरी की मांग उठाई है, जिससे चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले समय में वेतन संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

दरअसल, नेशनल काउंसिल (NC-JCM) की स्टाफ साइड ने 3.83 के फिटमेंट फैक्टर की मांग की है। अगर यह प्रस्ताव मान लिया जाता है, तो कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में जबरदस्त उछाल आ सकता है। फिलहाल 7वें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम सैलरी 18,000 रुपये है, जो बढ़कर करीब 69,000 रुपये तक पहुंच सकती है।

इसका सीधा मतलब है कि सैलरी में करीब 283 प्रतिशत तक की वृद्धि संभव है। इतना ही नहीं, फिटमेंट फैक्टर बढ़ने का असर सिर्फ सैलरी पर ही नहीं, बल्कि पेंशन और अन्य भत्तों पर भी पड़ेगा, जिससे रिटायर्ड कर्मचारियों को भी फायदा मिल सकता है।

फिटमेंट फैक्टर दरअसल एक मल्टीप्लायर होता है, जिसके जरिए मौजूदा बेसिक पे को नई सैलरी में बदला जाता है। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है और 3.83 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो नई सैलरी लगभग 68,940 रुपये हो सकती है।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि न्यूनतम सैलरी 69,000 रुपये तय करने की जरूरत इसलिए है क्योंकि अब परिवार के खर्च पहले से ज्यादा बढ़ चुके हैं। पहले सैलरी की गणना 3 सदस्यों के परिवार के आधार पर होती थी, लेकिन अब 5 सदस्यों के खर्च को ध्यान में रखते हुए यह मांग रखी गई है।

Also Read: Cricket Debate: Mumbai Indians में दरार के संकेत! Hardik Pandya की कप्तानी पर उठे सवाल

हालांकि, अभी यह सिर्फ प्रस्ताव है और अंतिम फैसला सरकार और वेतन आयोग की सिफारिशों पर निर्भर करेगा। लेकिन अगर यह मांग मान ली जाती है, तो लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए यह एक बड़ी राहत साबित हो सकती है।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button