Bollywood News: प्रतीक कुहाड़ ने रिलीज किया नया गाना ‘ब्लश’, तीसरे एल्बम ‘फुल मून चैंबर’ का ऐलान

Bollywood News:भारतीय गायक और गीतकार प्रतीक कुहाड़ ने अपने आगामी ‘एल्बम’ फुल मून चैंबर का पहला गाना ब्लश रिलीज कर दिया है। यह एल्बम 10 जुलाई को अटलांटिक रिकॉर्ड्स के जरिए दुनिया भर में जारी किया जाएगा। गाने के साथ इसका आधिकारिक म्यूजिक वीडियो भी सामने आया है, जिसे श्रोताओं की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

‘ब्लश’ एक मधुर गिटार धुन और रोमांटिक एहसास से भरपूर गीत है। प्रतीक कुहाड़ ने बताया कि यह गाना किसी से पहली बार मिलने और उसके प्यार में पूरी तरह खो जाने वाली भावना को दर्शाता है। उनका नया एल्बम प्यार, पहचान और भावनात्मक बदलाव जैसे विषयों को छूता है। यह एल्बम न्यूयॉर्क और लॉस एंजिलिस के बीच तैयार किया गया है और इसे प्रतीक के निजी और कलात्मक सफर का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

प्रतीक ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उनके जीवन में काफी बदलाव आए और उन्होंने कई अनिश्चितताओं का सामना किया, लेकिन इसी दौरान उन्होंने खुद को नए तरीके से पहचाना। एल्बम उसी भावनात्मक यात्रा को बयां करता है। एल्बम को संगीत निर्माता निक रूथ ने तैयार किया है। इससे पहले प्रतीक का एल्बम द वे दैट लवर्स डू और उनका लोकप्रिय गीत ‘सीओ2’ काफी चर्चा में रहा था। प्रतीक आज देश के प्रमुख स्वतंत्र संगीत कलाकारों में गिने जाते हैं और कई अंतरराष्ट्रीय संगीत समारोहों में प्रस्तुति दे चुके हैं।

Read Also-International News: मध्य अमेरिका और कैरेबियाई देशों के साथ भारत ने बढ़ाए रणनीतिक संबंध

Related Articles

Back to top button