Entertainment Update: विवादों के बीच राष्ट्रपति भवन में होगी ‘आखिरी सवाल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग? बॉक्स ऑफिस पर संजय दत्त की फिल्म का बुरा हाल

Entertainment Update: आखिरी सवाल इन दिनों सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही विवादों और कमजोर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। संजय दत्त स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इसी बीच ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि रविवार को राष्ट्रपति भवन में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की जा सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन में पिछले कुछ दिनों से चुपचाप स्क्रीनिंग की तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, अभी तक इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि या गेस्ट लिस्ट सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि यह स्क्रीनिंग सीमित आमंत्रित मेहमानों के लिए हो सकती है।

दिल्ली प्रीमियर को लेकर भी रही थी चर्चा

कुछ दिन पहले फिल्म के दिल्ली में भव्य प्रीमियर को लेकर भी चर्चाएं तेज हुई थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रिलीज से पहले राष्ट्रीय राजधानी में फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी, जिसमें मनोरंजन, राजनीति और प्रशासनिक जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई गई थी।

Entertainment Update: ‘मैं कोई घटिया इंसान नहीं’, आखिर क्यों भावुक हुए सुपरस्टार रजनीकांत? MK स्टालिन से दोस्ती, विजय की जीत

विवादों में घिरी है फिल्म

आखिरी सवाल रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म को यूएई में बैन कर दिया गया था। वहीं भारत में भी फिल्म के खिलाफ जनहित याचिका (PIL) दायर किए जाने की खबर सामने आई थी।

फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है, जिन्हें नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर बताया जा रहा है। फिल्म में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास और विचारधारा से जुड़े पहलुओं को दिखाने का प्रयास किया गया है।

बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत

पहले यह फिल्म 8 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दी गई। रिलीज के बाद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल नहीं दिख रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर केवल 40 लाख रुपये की कमाई की। वहीं दूसरे दिन भी इसका प्रदर्शन कमजोर रहा और फिल्म करीब 75 लाख रुपये ही जुटा सकी। दो दिनों की कमाई को देखते हुए फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन काफी निराशाजनक माना जा रहा है।

Written By: Anushri Yadav

Related Articles

Back to top button