Crime News: बेगूसराय में 15 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा, 205 शिकायतों के बाद आरोपी गिरफ्तार

Crime News: बिहार के बेगूसराय में साइबर पुलिस ने देशभर में फैले बड़े ऑनलाइन फ्रॉड मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने 15 करोड़ रुपये से ज्यादा के संदिग्ध लेनदेन मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में पुलिस को देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 205 शिकायतें मिली थीं। इसके बाद जांच शुरू की गई।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। वह बेगूसराय के बरौनी फुलवरिया वार्ड नंबर 2 का रहने वाला है।

पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। लगातार निगरानी और छापेमारी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में साइबर थाना बेगूसराय में केस नंबर 34/26 दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

बैंक खाते से हुआ करोड़ों का लेनदेन

जांच के दौरान साइबर पुलिस को एसबीआई के एक संदिग्ध बैंक खाते की जानकारी मिली थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने पिछले आठ महीनों के बैंक स्टेटमेंट की जांच की।

जांच में करीब 15,25,35,307 रुपये के संदिग्ध ट्रांजैक्शन सामने आए। पुलिस के मुताबिक इस खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी के पैसों को जमा और ट्रांसफर करने के लिए किया जा रहा था।

Crime News; Also read- West Bengal News: अग्निमित्रा पाल का टीएमसी पर बड़ा हमला, बोलीं- भ्रष्टाचार करने वालों पर होगी कार्रवाई

पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

पूछताछ में आरोपी सुनील कुमार ने कई अहम बातें कबूल कीं। उसने बताया कि उसने अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों के गिरोह को 3.75 लाख रुपये में बेचा था।

इसके अलावा आरोपी ने इस नेटवर्क से जुड़े तीन अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस अब उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

क्या होते हैं ‘म्यूल अकाउंट’?

साइबर डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि “म्यूल अकाउंट” ऐसे बैंक खाते होते हैं जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी अपनी पहचान छिपाने और अवैध पैसों के लेनदेन के लिए करते हैं।

पुलिस अब पूरे नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश में जुटी है।

जांच जारी

साइबर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। अधिकारियों के मुताबिक इस तरह के मामलों से बचने के लिए लोगों को अपने बैंक खाते किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए नहीं देने चाहिए।

Related Articles

Back to top button