Bihar Politics: RJD का JDU पर बड़ा हमला, कहा- ‘राज्यसभा सांसदों से हर महीने 1 करोड़ लेती है पार्टी’

आरजेडी ने नीतीश कुमार की पार्टी पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- सांसद बनाने के बदले होती है ‘कमर्शियल डील’, इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर भी साधा निशाना


Bihar Politics: बिहार की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। Nitish Kumar की पार्टी JDU को लेकर Rashtriya Janata Dal ने बड़ा दावा किया है। आरजेडी ने आरोप लगाया है कि जेडीयू राज्यसभा सांसद बनाने के बदले मोटा चंदा लेती है और सांसदों से हर महीने करोड़ों रुपये वसूले जाते हैं।

आरजेडी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि जेडीयू ऐसी पार्टी है, जो राज्यसभा सांसद बनाने के बदले शुरुआत में एकमुश्त “चढ़ावा” लेती है। इसके बाद पूरे छह साल के कार्यकाल तक संबंधित सांसद से हर महीने एक करोड़ रुपये चंदा लिया जाता है। हालांकि पोस्ट में किसी सांसद का नाम नहीं लिया गया।

आरजेडी ने तंज कसते हुए इलेक्टोरल बॉन्ड मामले का भी जिक्र किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि जेडीयू को मिले करोड़ों रुपये के चंदे के स्रोत को लेकर पार्टी नेतृत्व ने चुनाव आयोग के सामने अनभिज्ञता जताई थी। आरजेडी ने इसे “नीतीश मॉडल” बताते हुए कहा कि यह राजनीति में चंदा लेने का सबसे रहस्यमयी तरीका है।

पोस्ट में आगे लिखा गया कि जेडीयू का मॉडल इतना “फूलप्रूफ” है कि कथित तौर पर पार्टी से जुड़े अधिकारी उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए पैसे से भरे लिफाफे देते हैं और उम्मीदवारों को इसकी जानकारी तक नहीं होती। आरजेडी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जेडीयू “थैली वालों की नहीं, नोटों का बोरा देने वालों की पार्टी” बन चुकी है।

Bihar Politics: सम्राट चौधरी का कार्यकाल पूरा होगा? जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी…

दरअसल, हाल ही में पूर्व सांसद आनंद मोहन ने भी जेडीयू को “थैली की पार्टी” बताया था, जिसके बाद बिहार की राजनीति में यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब आरजेडी के नए आरोपों ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है।

हालांकि JDU की ओर से इन आरोपों पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले इस तरह के आरोप आने से सियासी माहौल और गर्म होने के संकेत मिल रहे हैं।

Written By: Ekta Verma

Related Articles

Back to top button