Bihar Politics: सम्राट चौधरी का कार्यकाल पूरा होगा? जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बड़ी भविष्यवाणी…

Bihar Politics:  Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, और अब सत्ता की बागडोर सम्राट चौधरी के हाथों में आ चुकी है, जो मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस बीच बिहार की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब जगद्गुरु रामभद्राचार्य  ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी।

पत्रकारों ने पूछा कि सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं क्या कहेंगे? इस पर रामभद्राचार्य ने कहा, “बहुत अच्छा लड़का है… कल (शनिवार) तो मिलने भी आए थे… अच्छा करेंगे जैसे नीतीश जी ने किया उसी ढंग से सब चलता रहेगा… बहुत अच्छा करेगा।” पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी अपना कार्यकाल भी पूरा करेंगे। उन्होंने उन्हें एक सक्षम नेता बताते हुए भरोसा जताया कि राज्य में शासन पहले की तरह चलता रहेगा।

नीतीश के बाद नई जिम्मेदारी

Nitish Kumar के राज्यसभा जाने के बाद बिहार की कमान सम्राट चौधरी को मिली है। ऐसे में उनके नेतृत्व को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। रामभद्राचार्य ने अपने बयान में कहा कि जैसे नीतीश कुमार ने राज्य को संभाला, उसी तरह आगे भी प्रशासनिक व्यवस्था बनी रहेगी।

Also Read: West Bengal Election: भवानीपुर चुनाव 2026! ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, कांटे की टक्कर

 रामभद्राचार्य के बयान से बढ़ी चर्चा

रामभद्राचार्य के इस बयान के बाद सियासी हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है। एक तरफ इसे समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है, तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे राजनीतिक संकेत मान रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सम्राट चौधरी सच में अपना कार्यकाल पूरा कर पाएंगे या बिहार की राजनीति में कोई नया मोड़ आएगा।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button