Cricket-IPL-आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में पहुंची, मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराया

Cricket-IPL-राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन के प्लेऑफ में जगह बना ली है। रविवार को अपने आखिरी लीग मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हरा दिया।

इस जीत के साथ राजस्थान की टीम लीग स्टेज के 14 मैचों के 8 मुकाबलों में जीत दर्ज कर 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बनी। मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। राजस्थान की जीत ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद समाप्त कर दी।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी।

206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद नमन धीर (06), रेयान रिकेल्टन (12) और तिलक वर्मा (03) भी जल्दी पवेलियन लौट गए। मुंबई ने पावरप्ले में चार विकेट खोते हुए 49 रन जोड़े। यहां से सूर्यकुमार यादव ने विल जैक्स के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों के बीच 63 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी का अंत जैक्स के विकेट के साथ हुआ। वह 18 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। जैक्स का विकेट गिरने के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए आए और ताबड़तोड़ अंदाज में रन बटोरे। पांड्या 15 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस को कॉर्बिन बॉश के रूप में सातवां झटका लगा है। वह दो रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद 158 रन के स्कोर पर टीम को सूर्यकुमार यादव के रूप में बड़ा झटका लगा। सूर्यकुमार 42 गेंदों में चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से 60 रन बनाए। नौवें विकेट के रूप में दीपक चाहर आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। शार्दूल ठाकुर 10 रन और गजनफर 2 रन बनाकर नाबाद लौटे।

राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए, जबकि यश राज पुंजा, नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा को दो-दो विकेट मिले।

इससे पहले राजस्थान ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 205 रन बनाए थे। टीम के लिए कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। ध्रुव जुरेल 38 रन, जोफ्रा आर्चर 32 रन, दासुन शनाका ने 29 रन और यशस्वी जायसवाल ने 27 रन बनाए। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे रवींद्र जडेजा ने नाबाद 19 रन और नांद्र बर्गर ने नाबाद 10 रन का योगदान दिया।

मुंबई की ओर से दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को दो-दो विकेट मिला, जबकि विल जैक्स, अल्लाह गजनफर और कॉर्बिन बॉश को एक-एक सफलता मिली।

Read Also-लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 में पेपर लीक की अफवाह फेल, जांच में प्रश्नपत्र और OMR शीट पूरी तरह सुरक्षित

Related Articles

Back to top button