Pratapgarh News-बाबा घुइसरनाथधाम पर विशाल भंडारे का आयोजन, समाजसेवियों व पत्रकारों का हुआ सम्मान

Pratapgarh News- A huge feast was organised at Baba Ghuisarnath Dham, social workers and journalists were honoured.

Pratapgarh News-जनपद के पौराणिक शिवस्थली बाबा घुइसरनाथधाम पर अजय कुमार वैश्य देवरी द्वारा विशाल भंडारे का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अशोकधर द्विवेदी, पत्रकार विनोद सिंह बघेल, शत्रुघ्न पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, डॉ. आर.आर. पाण्डेय, वरिष्ठ समाजसेवी योगेन्द्र पाण्डेय, बबन पाण्डेय एवं सुशील पाण्डेय को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष गौरव त्रिवेदी, चौकी इंचार्ज अतुल तिवारी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश पाण्डेय ‘गुड्डू’ को भी सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया।

अंत में आयोजक अजय कुमार वैश्य देवरी ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read Also-Sports-Cricket-T20WC-महिला टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच शेली निट्शके ने 2029 तक बढ़ाया कार्य

Related Articles

Back to top button