Maharajganj News-चौक पुलिस ने तीन अवैध ट्रैक्टर किए सीज
Maharajganj News- Chowk police seized three illegal tractors
Maharajganj News-थाना चौक पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट एवं संदिग्ध तरीके से चल रहे तीन ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के नेतृत्व में थाना चौक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान चौक क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट के संदिग्ध ट्रैक्टर घूमने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें तीन ट्रैक्टर संदिग्ध पाए गए। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालकों द्वारा नंबर प्लेट छिपाने एवं पहचान छुपाने का प्रयास किया जा रहा था। प्रशासनिक निर्देश के क्रम में पुलिस ने तीनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कराया और सीज की कार्रवाई की।
सीज किए गए वाहनों में DI-50 ट्रैक्टर संख्या UP52BA7657, Power Treck ट्रैक्टर संख्या UP55V8392 तथा Mahendra ट्रैक्टर संख्या UP56BJ4775 शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, महिला कांस्टेबल रेखा वर्मा, कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव एवं कांस्टेबल अंजली वर्मा शामिल रहीं।



