PM Modi News- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व मे सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन का गौरव: मुख्यमंत्री डॉ यादव
PM Modi News- Under the leadership of Prime Minister Modi, the world will witness the glory of Sanatan in Simhastha-2028: Chief Minister Dr. Yadav
PM Modi News- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ-2028 में सनातन का वैभव पूरी दुनिया देखेगी। उज्जैन में माँ शिप्रा के घाटों पर साधु-संतों की भावना अनुसार सनातन की गरिमामयी परम्परा अनुसार सिंहस्थ-2028 का आयोजन होगा।
मुख्यमंत्री डॉ यादव मंगलवार शाम को उज्जैन में आयोजित शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गंगा दशहरा के अवसर पर उन्होंने यहां शिप्रा तट पर रामघाट पर शिप्रा तीर्थ परिक्रमा में सहभागिता की। इस अवसर पर मुंबई से आए भारतीय नौसेना के बैंड ने रामघाट पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गंगा दशहरा पर नीलगंगा पहुंचकर माँ गंगा की प्रतिमा की पूजा और अभिषेक किया।
रामघाट पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन सहित प्रदेशभर में गंगा दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुंबई से आए भारतीय नौसेना के बैंड की प्रस्तुति ने सभी को आनंदित किया है। बैंड के सदस्यों ने संगीत मय कार्यक्रम से रामघाट पहुंचे नागरिकों को मनमोहक धुनें सुनवाकर इस शाम को यादगार बना दिया है।
जल संचयन और जल संरक्षण में आगे है मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेशभर में जल गंगा संरक्षण अभियान के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। सभी प्रमुख तालाब, कुएं, बावड़ी, पोखर, नदियों के उद्मम स्थलों पर जनसहयोग के जरिए जल संचयन के लिए कार्य जारी हैं। अब तक लगभग दो लाख से अधिक काम पूरे किए गए हैं। देश में जल संरक्षण की दिशा में कार्य करते हुए मध्यप्रदेश इस मामले में पहले स्थान पर है।
गौरतलब है कि सोमवार को उज्जैन में मोक्ष दायिनी मां शिप्रा की दो दिवसीय तीर्थ परिक्रमा की शुरुआत हुई थी, जिसका मंगलवार को रामघाट पर समापन हुई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में विधिवत पूजन-अर्चन कर शिप्रा में चुनरी अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य महंत उमेश नाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा व जितेंद्र पंड्या, उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नवीन सोलंकी, नगर निगम की सभापति कलावती यादव, जिलाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रामलाल मालवीय अनेक निगम-मंडलों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
रामघाट पर कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार नीलगंगा परिसर पहुंचे, जिसे गुप्त गंगा का स्थान माना गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हर वर्ष यहां पर आकर पूजन-अर्चन करते हैं। उन्होंने नीलगंगा परिसर में माँ गंगा का पूजन-अभिषेक कर गुप्त गंगा के दर्शन किये और प्रदेश की जनता की शुभ मंगल स्वास्थ्य, उन्नति, तरक्की की कामना की। नीलगंगा जूना अखाड़ा पर गंगा दशहरा के अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि महाराज अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज, शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज नारायणगिरी महाराज उपस्थित रहे।
Read Also-Womens Hockey Team-ऑस्ट्रेलियाई महिला हॉकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में भारत को 2-1 से हराया



