adevertisment Adevertiisment banner

Uttar Pradesh: बड़ागांव में एसडीएम का बड़ा एक्शन, नक्शे के विपरीत निर्माण मिलने पर पुराना नक्शा निरस्त करने के निर्देश

स्थलीय निरीक्षण में उजागर हुई अनियमितता, एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने नए संशोधित नक्शे की प्रक्रिया शुरू कराने को कहा

Uttar Pradesh:  तहसील क्षेत्र के बड़ागांव में रफीउल्लाह बनाम इमरानुल्लाह (आरबीओ एक्ट) से जुड़े मामले में उस समय हलचल मच गई, जब उप जिलाधिकारी (एसडीएम) घोसी अशोक कुमार सिंह स्वयं स्थलीय निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। यह निरीक्षण विवादित भूमि पर स्वीकृत नक्शे की स्थिति और वर्तमान निर्माण कार्य की वास्तविकता की जांच के उद्देश्य से किया गया।

निरीक्षण के दौरान वादी और प्रतिवादी दोनों पक्ष मौके पर मौजूद रहे। साथ ही मामले से जुड़े अधिवक्ता इरफान उल्लाह, रणवीर सिंह और नदीम अख्तर भी उपस्थित रहे।

एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने मौके पर सरकारी अभिलेखों में दर्ज स्वीकृत नक्शे का वर्तमान निर्माण से मिलान किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि जिस मकान का निर्माण कराया जा रहा है, वह स्वीकृत मूल नक्शे के अनुरूप नहीं है। निर्माण कार्य नक्शे के विपरीत पाए जाने पर एसडीएम ने इसे गंभीर अनियमितता माना।

स्थिति का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी ने मौके पर ही कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने वर्तमान में लागू नक्शे को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को वास्तविक स्थिति के आधार पर नियमों के अनुरूप नया एवं संशोधित नक्शा तैयार कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

Uttar Pradesh: झांसी में 524 एलपीजी सिलेंडरों से भरा ट्रक चोरी, हाइवे पर मिला खाली वाहन

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि भूमि एवं निर्माण संबंधी मामलों में नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।

उप जिलाधिकारी की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में प्रशासन की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। मामले में आगे की कार्रवाई प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत जारी है।

जिला संवाददाता, एक संदेश, मऊ

Related Articles

Back to top button