Pratapgarh News: आज दिनांक-06/06/26 को कांग्रेस कार्यालय,इन्दिरा भवन, प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई l
Pratapgarh News: Today on 06/06/26, the monthly meeting was held at the Congress office, Indira Bhawan, Pratapgarh.
Pratapgarh News:मासिक बैठक में यह संकल्प लिया गया कि आने वाले चुनावों में जनता के दैनिक जरूरतों को लेकर जनता के बीच उतरेगी कांग्रेस।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ ही चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है और मजबूत बूथ संगठन ही कांग्रेस की जीत का आधार बनेगा।
संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अभी से तेज करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी ब्लॉक,मण्डल एवम बूथ अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र की मतदाता सूची का गहन परीक्षण करें तथा जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, उनका नाम जुड़वाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें। साथ ही छूटे हुए बूथ संगठन को पुनर्गठित कर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही कांग्रेस को आने वाले चुनावों में सफलता दिलाएगी।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शुभम मिश्र, जिला सचिव अशोक सिंह, जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा, लक्ष्मणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा, कार्यालय सचिव रियाद सुल्तान, जिला सचिव आशिक अली, जिला सचिव धर्मराज सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष मोहम्मद इदरीसी, आदि कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहे l
उक्त आशय की जानकारी वेदान्त तिवारी
कोषाध्यक्ष/कंट्रोल रूम इंचार्ज जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ ने दी है l
Read Also-UP News : गोंडा में सीएम योगी की विकास सौगात, 516 करोड़ की 262 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास



