Pratapgarh News-पेपर लीक, महंगाई और विद्युत आपूर्ति को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Pratapgarh News: Government targeted over paper leaks, inflation, and power supply.

Pratapgarh News-क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने गुरुवार को एक दिवसीय दौरे के दौरान लालगंज क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की। कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर जनता की मूलभूत समस्याओं से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया।

आराधना मिश्रा ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण ने देश की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय अपनी जवाबदेही से बच रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की गिरती विश्वसनीयता को लेकर देशभर में छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता ने महंगाई को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, सीएनजी तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता का जीवन प्रभावित हुआ है। बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की आर्थिक स्थिति को और कठिन बना दिया है।

उन्होंने प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद बिजली व्यवस्था बदहाल है। सरकार और विद्युत विभाग के कुप्रबंधन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को भारी परेशानियों का सा

करना पड़ रहा है।

बैठक के बाद विधायक आराधना मिश्रा ने अपने कैंप कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अगई, उमापुर, पूरे छत्तू, भटनी, लोहंगपुर और नरायनपुर सहित विभिन्न गांवों में जनसंवाद कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सांसद प्रमोद तिवारी के साथ मिलकर रामपुर खास क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में प्रमुख अमित प्रताप सिंह पंकज, संतोष द्विवेदी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, आशीष उपाध्याय, भुवनेश्वर शुक्ल, सुरेशचंद्र पटेल, धर्मपाल गौतम, एबादुर्रहमान, आशीष कौशल, दारा सिंह, श्रीराम वर्मा, राकेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read Also-Bollywood News-फिल्म समीक्षा: रहस्य, संवेदनाएं और यथार्थ का प्रभावशाली संगम है ‘द नर्मदा स्टोरी’

Related Articles

Back to top button