Pratapgarh News: केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर स्वास्थ्य मेले व जनकल्याण शिविर का हुआ आयोजन

Pratapgarh News:केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने को लेकर सोमवार को रामपुर संग्रामगढ़ विकासखण्ड परिसर में जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। वही शिविर मे शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ को लेकर लगे स्टॉल मे भी लोगों की भीड़ जुटी दिखी। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक प्रधानाचार्य सुरेश कुमार सिंह ने केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओ पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन खण्ड विकास अधिकारी विजयशंकर मणि ने किया। संचालन कमलेश गिरि व सह संयोजन ओमप्रकाश जायसवाल ने किया। इस मौके पर डा0 अमित पाण्डेय, डा0 सतीश कनौजिया, सुधाकर मिश्र, मायापति पाण्डेय, अजय सिंह आदि रहे। स्वास्थ्य मेले में एक सौ अड़तालिस लोगों का निशुल्क परीक्षण व उपचार हुआ।

Read Also-Pratapgarh News: डीएम ने जिला पुस्तकालय, विनियमित क्षेत्र कार्यालय व 100 बेडेड चिकित्सालय शिवसत का किया निरीक्षण

Related Articles

Back to top button