adevertisment Adevertiisment banner

UP Lucknow: ऑल आशा संगिनी कार्यकर्ती सेवा समिति में बड़ी ज्वाइनिंग, कई वरिष्ठ महिला नेताओं ने थामा संगठन का दामन

एटीयू की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह बनीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संगठन विस्तार अभियान को मिली नई मजबूती

आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्तियों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई लड़ रही ऑल आशा संगिनी कार्यकर्ती सेवा समिति को बड़ा संगठनात्मक विस्तार मिला है। विभिन्न संगठनों से जुड़ी कई वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों ने समिति की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन ने इसे अपने बढ़ते जनाधार और महिला नेतृत्व पर बढ़ते विश्वास का संकेत बताया है।

इसी क्रम में एटीयू (ATU) की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने अपने पूर्व संगठन से इस्तीफा देकर ऑल आशा संगिनी कार्यकर्ती सेवा समिति का दामन थाम लिया। संगठन में उनके लंबे अनुभव, नेतृत्व क्षमता और आशा कार्यकर्तियों के हितों में किए गए कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय संरक्षक आशीष तिवारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी की सहमति से उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संगठन विस्तार अभियान के तहत चंपा गंगवार और मंजू पटेल ने भी अपने पूर्व दायित्वों से इस्तीफा देकर समिति की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आशा-आशा संगिनी कार्यकर्तियों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए मंजू पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा चंपा गंगवार को प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अनुभवी महिला नेतृत्व के जुड़ने से संगठन का विस्तार और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे।

राष्ट्रीय संरक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि संगठन में लगातार बढ़ रही भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्तियों के अधिकार, सम्मान और मानदेय की लड़ाई सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारियों के अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि समिति का उद्देश्य आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्तियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन तक पहुंचाना और उनके हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि संगठन में जुड़ रही नई महिला नेतृत्व टीम इस अभियान को और अधिक मजबूत बनाएगी।

संगठन की ओर से सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की गई कि वे संगठन के विस्तार के साथ-साथ आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्तियों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेंगी।

Related Articles

Back to top button