AYODHYA-RAM-MANDIR-राम मंदिर चढ़ावा चोरी यह पाप नहीं महापाप : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
Ayodhya Ram Mandir: Theft of temple offerings is not just a sin, but a grave sin — Dhirendra Krishna Shastri.
AYODHYA-RAM-MANDIR- बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु, ब्रह्मलीन महंत संत रामदास को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा आराध्य प्रभु श्रीराम के घर में हुआ वह पाप नहीं बल्कि महापाप है। राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी में जो भी दोषी हैं, कानून तो सजा देगा ही साथ भगवान भी दंड देंगे।बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार को इससे पहले महर्षि बाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट संतों और अनुयायियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राम मंदिर प्रकरण में जांच चल रही है और जो लोग आरोपी हैं, उन्हें कानून के तहत सजा मिलेगी। उन्होंने एसआईटी और सरकार पर भरोसा जताया है। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा कि वर्तमान समय कलयुग से भी आगे बढ़कर छल-युग का दौर है। ऐसे में उन्होंने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से संतों, महंतों, मठों और मंदिरों के प्रति लोगों की श्रद्धा कम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों से ऐसे षड्यंत्रों से सतर्क रहने और आस्था बनाए रखने की अपील की।



