adevertisment Adevertiisment banner

IPL 2021: सूत्रों का दावा- इस देश में 17 सितंबर से खेले जाएंगे 14वें सीजन के बाकी बचे मैच

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 के बाकी बचे मैच 17 सितंबर से फिर से शुरू हो सकते हैं. ये जानकारी सूत्रों से मिली है. एक दिन पहले बीसीसीआई की मीटिंग में आईपीएल के बाकी मेचों को यूएई में करवाने का फैसला किया था. शनिवार को आईपीएल 2021 के फ्यूचर को लेकर बीसीसीआई ने एक मीटिंग बुलाई थी और पिछले साल की सफलता को देखते हुए यूएई को आईपीएल 2021 के बाकी बचे 31 मैचों की मेजबानी के लिए चुना गया.

आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से मुंबई और चेन्नई में हुआ था. करीब 25 दिन तक बीसीसीआई टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने में कामयाब रहा. लेकिन जैसे ही टीमें अहमदाबाद और दिल्ली पहुंची तभी एक साथ कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

सीजन 14 में बाकी है 31 मैच
बीसीसीआई ने दो मैचों को टालने के बाद आखिरकार तीन मई को 14वें सीजन को स्थगित करने का फैसला किया गया था. बीसीसीआई ने हालांकि पहले ही साफ कर दिया था कि वह 14वें सीजन के लिए नए विंडो की तलाश करेगा. लीग राउंड और प्लेऑफ के कुल 60 मुकाबले खेले जाने हैं. टूर्नामेंट के स्थगित होने तक 29 मैचों का आयोजन हुआ था. अब बाकी बचे 31 मैच यूएई में खेले जाएंगे.

अगर बीसीसीआई आईपीएल सीजन 14 के बाकी बचे मैचों का आयोजन नहीं करवाता तो उसे करीब 3 हजार करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ता. बीसीसीआई ने हालांकि टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने की तारीखों का एलान नहीं किया है. जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 18 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच आईपीएल 14 के बाकी बचे मैचों का आयोजन हो सकता है.

Related Articles

Back to top button