Katrina Kaif Birthday: करीना कपूर ने खास अंदाज में दी बधाई, बोलीं- ‘हमेशा की सुपरस्टार’

कटरीना कैफ के 43वें जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। फैंस भी दोनों अभिनेत्रियों की बॉन्डिंग की तारीफ कर रहे हैं।

Katrina Kaif Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी सोशल मीडिया पर एक प्यारा संदेश साझा कर कटरीना को जन्मदिन की बधाई दी।

करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कटरीना के साथ एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, “Happy Birthday Forever Superstar”। इसके साथ ही उन्होंने प्यार भरे अंदाज में “Lots of love, Mommy Kat” लिखकर भी शुभकामनाएं दीं।

फैंस को पसंद आई दोनों की बॉन्डिंग

करीना की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। फैंस ने दोनों अभिनेत्रियों की दोस्ती और आपसी सम्मान की जमकर तारीफ की। लंबे समय से बॉलीवुड की दो बड़ी अभिनेत्रियों के बीच इस तरह का अपनापन फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

पहले भी दी थी खास बधाई

करीना कपूर इससे पहले भी कटरीना और विक्की कौशल को माता-पिता बनने की खुशखबरी पर शुभकामनाएं दे चुकी हैं। उस समय उन्होंने इसे “सबसे अच्छी खबर” बताया था और दोनों के नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी थीं।

बेटे विहान को लेकर भी चर्चा में रहे थे कटरीना-विक्की

कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। दोनों ने पिछले साल अपने बेटे विहान का स्वागत किया था। हालांकि, अब तक उन्होंने बेटे का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है।

इस साल विक्की कौशल के जन्मदिन पर कटरीना ने परिवार की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं। इनमें नन्हे विहान की झलक तो दिखी, लेकिन हमेशा की तरह उनका चेहरा छिपाकर रखा गया। इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया था।

Entertainment News: दोस्त की शादी में जाह्नवी कपूर संग जमकर थिरकीं राधिका अंबानी, VIDEO वायरल

वर्क फ्रंट

कटरीना कैफ अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं करीना कपूर खान भी फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट्स की वजह से लगातार सुर्खियों में रहती हैं। दोनों अभिनेत्रियां बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय और सफल स्टार्स में गिनी जाती हैं।

Related Articles

Back to top button