Mau Sampoorna Samadhan Diwas: घोसी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम आनंद वर्धन ने सुनीं 149 शिकायतें, 7 का मौके पर निस्तारण

राजस्व विभाग की सबसे अधिक 70 शिकायतें, डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।

Mau Sampoorna Samadhan Diwas: जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को घोसी तहसील में जिलाधिकारी आनंद वर्धन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 149 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।

प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 70 मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग की 48, विकास खंड अधिकारी (बीडीओ) से संबंधित 6, नगर पंचायत (ईओ) की 3 तथा अन्य विभागों की 22 शिकायतें दर्ज की गईं।

जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने के निर्देश दिए।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि आम जनता की शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें।

UP Mau News: शीतला माता मंदिर की मूल मूर्ति न हटाने की ब्राह्मण विकास परिषद की अपील, शास्त्रों और आस्था का दिया हवाला

समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, एसडीएम अशोक कुमार सिंह, एसडीएम (न्यायिक) सत्य प्रकाश, तहसीलदार धर्मेंद्र पांडेय, नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और लोगों की समस्याएं सुनीं।

इसके अलावा जिला बंदोबस्त अधिकारी राजीव उपाध्याय, बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में फरियादी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button