Ghosi SDM Land Dispute Inspection: घोसी एसडीएम ने भेलऊर चंगेरी में भूमि विवाद का किया मौका निरीक्षण, आपसी सहमति से निस्तारण की पहल

राम जनम बनाम जोखू भूमि बंटवारा विवाद में एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने दोनों पक्षों से की बातचीत

Ghosi SDM Land Dispute Inspection: घोसी तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को ग्राम भेलऊर चंगेरी पहुंचकर भूमि बंटवारे से जुड़े विवाद का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण राजस्व संहिता की धारा 116 के तहत विचाराधीन राम जनम बनाम जोखू वाद के संबंध में किया गया।

जानकारी के अनुसार संबंधित गाटा संख्या के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर भूमि की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण किया और दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने विवाद के सभी पहलुओं की जानकारी लेते हुए राजस्व अभिलेखों का भी अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि यदि राजस्व संबंधी मामलों का समाधान आपसी सहमति से हो जाए तो इससे समय और संसाधनों की बचत होती है तथा भविष्य में विवाद की संभावना भी समाप्त हो जाती है। उन्होंने दोनों पक्षों को आपसी समझौते के आधार पर विवाद का समाधान निकालने के लिए प्रेरित किया।

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा पर बनेगा दृष्टि राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

मौके पर उपस्थित लेखपाल कृष्णमुरारी शर्मा ने राजस्व अभिलेखों, पैमाइश और चौहद्दी से संबंधित जानकारी एसडीएम को उपलब्ध कराई। एसडीएम ने निर्देश दिए कि यदि दोनों पक्ष आपसी सहमति पर पहुंचते हैं तो नियमानुसार रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत की जाए, ताकि वाद का अंतिम निस्तारण किया जा सके।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान गांव के कई संभ्रांत नागरिक एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे। प्रशासन ने उम्मीद जताई कि आपसी संवाद और सहमति के माध्यम से विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button