Sonbhadra News-जिला कारागार सोनभद्र में बंदियों से मिले जिला जज, बोले- सुविधाओं में नहीं होगी कोई कमी
Sonbhadra News – District Judge meets inmates at Sonbhadra District Jail; assures no shortage of facilities.
.
Sonbhadra News-सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गुरुवार को जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह की अध्यक्षता में विजिटिंग बोर्ड ने जिला कारागार सोनभद्र का संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण शाम 4:15 बजे शुरू हुआ। इस दौरान जनपद न्यायाधीश के साथ सीजेएम पंकज न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल, एडीजे/एफटीसी योगीश कुमार शुक्ला, एसीजेएम वागीश टांक, जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एस.पी. सिंह, एई प्रीति पटेल, उद्यमी मित्र नितिन प्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, डीआईओ एनआईसी जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय और डीईओ विवेक साहू मौजूद रहे।
जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि निरीक्षण के समय कारागार में कुल 911 बंदी निरुद्ध थे, जिनमें 62 महिला बंदी और उनके साथ 6 वर्ष से कम आयु के 7 बच्चे शामिल हैं।
बोर्ड ने महिला बैरक, पाकशाला, चिकित्सालय और पुरुष बैरकों का भ्रमण कर बंदियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। पूछताछ के दौरान किसी भी बंदी ने कोई शिकायत नहीं की। निरीक्षण टीम ने कारागार की प्रशासनिक व्यवस्था और साफ-सफाई की सराहना की।
जेल अधीक्षक ने कारागार की वर्तमान प्रशासनिक आवश्यकताओं से जनपद न्यायाधीश को अवगत कराया, जिस पर समिति ने जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जेलर अरविन्द कुमार सिन्हा, उप जेलर गरिमा कुमारी, उप जेलर किशन सिंह बल्दिया, प्रभारी उप जेलर अखिलेश कुमार तिवारी, वरिष्ठ सहायक परमानंद सिंह, कनिष्ठ सहायक दीपेन्द्र सिंह, प्रभारी मुख्य हेड वार्डर सुभाष चंद्र पाण्डेय सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
Read Also-Pratapgarh News-जश्ने जुलूसे गौसियां में जुटे अकीदतमंद, मजार पर हुई चादरपोशी
रिपोर्ट -अमित मिश्रा, सोनभद्र



