Pratapgarh News-अजगरा महान संवाद में सामाजिक और नैतिक मूल्यों पर हुई चर्चा, प्रतिभागियों ने दिए तर्कपूर्ण जवाब
Pratapgarh News: Discussion held on social and ethical values at the 'Ajgara Mahan Samvad'; participants provided well-reasoned responses.
Pratapgarh News-नगर पंचायत सभागार में शनिवार को अजगरा महान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने नैतिकता, सामाजिक मूल्यों और जीवन में सही मार्ग चुनने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। परिचर्चा के दौरान प्रतिभागियों के बीच कई घंटे तक विचार-विमर्श चलता रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी और अधिशासी अधिकारी इंद्र प्रताप ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद संस्कृत विद्वान डॉ. शक्तिधरनाथ पाण्डेय, डॉ. शिवमूर्ति शास्त्री और भगवताचार्य विनय शुक्ल ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश और उनके बताए जीवन मार्ग से प्रेरणा ली जा सकती है।
संवाद के दौरान अंजनी अमोघ, जेपी पाण्डेय, अनूप प्रतापगढ़ी, बृजेश द्विवेदी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, मुकेश तिवारी, सईद, बेलाल रहमानी, प्रांजल शुक्ला, पूर्वा शुक्ला, आकांक्षा यादव, निधि तिवारी, प्रियांशी पाण्डेय और उमंग तिवारी समेत कई प्रतिभागियों ने अजगरा महान से संबंधित सवालों पर अपनी बात रखी। प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडल के समक्ष अपने तर्क प्रस्तुत करते हुए विभिन्न प्रश्नों के समाधान बताए।
निर्णायक मंडल में डॉ. पूनम ओझा, डॉ. शालिनी बाला सिंह, राजीव सिंह, वंदना मिश्रा और कंचन सिंह शामिल रहे। मंडल के सदस्यों ने प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अरविंद मिश्र और विकास तिवारी का संयुक्त संयोजन रहा। कार्यक्रम में अनिकेत दुबे, रोहित मिश्र, अरविंद तिवारी, अनिल त्रिपाठी, विपिन शुक्ल, शेरू खां, आशीष कौशल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



