Mau News-एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने किया गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण, खामियां दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

Mau News: SDM Ashok Kumar Singh conducted a surprise inspection of the cattle shelter and issued strict instructions to rectify the shortcomings.

Mau News- जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने घोसी ब्लॉक अंतर्गत मानिकपुर जमीन हाजीपुर स्थित गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौवंशों के रख-रखाव, चारे और सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने पाई गई खामियों को तत्काल ठीक करने के कड़े निर्देश दिए।

उपजिलाधिकारी ने गौ आश्रय स्थल पर पहुंचकर सबसे पहले पशुओं के लिए रखे गए चारे एवं पशुआहार की गुणवत्ता जांची, जो संतोषजनक पाई गई। स्थल पर कुल 65 गौवंशीय पशु मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि कुछ पशुओं के कान में टैग नहीं लगा है, जिस पर एसडीएम ने जल्द से जल्द सभी गौवंशों की टैगिंग कराने की हिदायत दी।

इसके साथ ही उन्होंने केयरटेकर हृदयेश एवं सहायक रामलाल को सख्त निर्देश दिया कि पशुओं के आवास स्थल और परिसर में बेहतर साफ-सफाई रखी जाए तथा पशुओं के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान एआरके सुधाकर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read Also-Hanoi/Vientiane-भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति को नई धार, विदेश राज्य मंत्री मार्गेरिटा के वियतनाम-लाओस दौरे में बढ़ा सहयोग

Related Articles

Back to top button