Pratapgarh News-हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज में डॉ. वीरेंद्र मिश्र की जयंती मनाई गई
Pratapgarh News – Dr. Virendra Mishra's birth anniversary was celebrated at Hemvati Nandan Bahuguna PG College.
Pratapgarh News-स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज के सभागार में बुधवार को प्रबंध समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र मिश्र की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति की अध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा मिश्रा ने स्वर्गीय डॉ. वीरेंद्र मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर डॉ. पूर्णिमा मिश्रा ने चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. वीरेंद्र मिश्र के योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. वीरेंद्र मिश्र ने समाज और शिक्षा जगत के लिए उल्लेखनीय कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
अतिथियों ने साझा किए विचार
कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र मुख्य अतिथि और इंजीनियर जितेंद्र त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. निशांत कुमार पांडेय, डॉ. वाचस्पति मिश्र और डॉ. जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संयोजन इंजीनियर सिद्धार्थ त्रिपाठी ने किया, जबकि संचालन डॉ. फणींद्र नारायण मिश्र ने किया। वक्ताओं ने डॉ. वीरेंद्र मिश्र के शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों को प्रेरणादायी बताया।
शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद
जयंती समारोह में डॉ. शिवकुमार यादव, डॉ. ऐश्वर्य तिवारी, डॉ. अभिषेक पांडेय, मयंक परमार, संतोष दुबे, डॉ. महेश पांडेय, डॉ. संतोष कुमार मिश्र, डॉ. सियाराम मौर्य, डॉ. नीलू शुक्ला, डॉ. प्रियका सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: उमेश पांडेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



