Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का सीक्वल पहले से था तय? दो पोस्ट-क्रेडिट सीन शूट होने का खुलासा

Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। इसी बीच इसके सीक्वल को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने फिल्म के लिए दो पोस्ट-क्रेडिट सीन शूट किए थे।

बताया जा रहा है कि दूसरा पोस्ट-क्रेडिट सीन फिलहाल दर्शकों को नहीं दिखाया गया। मेकर्स ने इसे भविष्य की कहानी के लिए सुरक्षित रखा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह सीन ‘मिर्जापुर’ के अगले चैप्टर की नींव रख सकता है।

सूत्रों के अनुसार, फिल्म का सीक्वल पहले से ही प्लान का हिस्सा था। यही वजह है कि दो अलग-अलग एंड-क्रेडिट सीन शूट किए गए थे। वहीं मौजूदा पोस्ट-क्रेडिट सीन में गुड्डू पंडित, मुन्ना त्रिपाठी और बबलू पंडित नजर आते हैं। सीन के अंत में गुड्डू और मुन्ना आमने-सामने दिखते हैं, जिससे आगे बड़े टकराव का संकेत मिलता है।

फिल्म ने चार दिनों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का घरेलू नेट कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है। हालांकि, सीक्वल को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

 

written by Siddhi Srivastava

Related Articles

Back to top button